रुडकी, फरवरी 13 -- लक्सर नगर पालिका क्षेत्र में करीब 3 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से तीन दर्जन से अधिक विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। सड़कों, नालियों, पुलियों, पार्कों और बारात घरों के सौंदर्यीकरण से जल्द ही नगर की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा गुणवत्ता को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में अनेक सड़कें, नालियां, पुलियां और बारात पार्क आदि की हालत बेहद खराब पड़ी थी। जो अपने विकास की वाट देख रही थी। नगर पालिका के अध्यक्ष संजीव उर्फ नीटू व अधिशासी अधिकारी कामिल हसन ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा पिछले दिनों 3.30 करोड़ के कार्य स्वीकृत किए गए थे। उन्होंने बताया कि इन कार्यों से नगर क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में सड़कें, नालियां, पुलिया व लक्सरी गांव में सौंदर्यीकरण प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.