खगडि़या, मार्च 8 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के नगर पंचायत क्षेत्र के चार हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। बता दें कि जिले के नगर पंचायत, परबत्ता के कन्हैयाचक, मानसी नगर पंचायत के चकहुसैनी, गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के बड़हरा व धनखेता में भवन का निर्माण किया जाएगा। जिससे अस्पताल के संचालन में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जर्जर अथवा किराए के मकानों में संचालित स्वास्थ्य केन्द्रों के जीर्णोद्धार अथवा निर्माण का कार्यकराया जा रहा है। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों को इन केन्द्रों पर स्वास्थ्य सेवा देने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। भवन निर्माण करने में कितनी आएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.