रुडकी, जून 6 -- रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई कार्य किए जा रहे हैं। क्लब की पहल प्रोजेक्ट ईको ब्रिक्स इन्हीं कार्यों का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हर घर में प्लास्टिक कचरे के सही प्रबंधन की आदत विकसित करना है। इस अभियान में सिंगल यूज प्लास्टिक को गीले और जैविक कचरे से अलग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इस परियोजना का सफल समन्वयक कनिका गुप्ता और सीए डॉ. समीक्षा जैन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट ईको ब्रिक्स वर्ष 2023 में रुड़की के 11 प्रमुख स्कूलों में शुरू किया गया था। इसके साथ एक और पहल प्रोजेक्ट ईको बैग्स भी चलाई गई, जिसके अंतर्गत घरों में एकत्र सिंगल यूज प्लास्टिक को अलग कर माह में एक बार नगर निगम को सौंपा जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.