सीतामढ़ी, जनवरी 10 -- पुपरी। नगर परिषद जनकपुर रोड के वार्ड 04 पार्षद नीरज दास ने बुडको द्वारा कराए जा रहे आरसीसी नाला निर्माण में भारी पैमाने पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में नीरज दास ने बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, बुडको,पटना के प्रबंधक, निर्देशक, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों व अधिकारियों को आवेदन भेजकर शिकायत की है। वार्ड पार्षद ने आरोप लगाया है कि अभियंताओं की मिली भगत से बीओडी व डीपीडी के हिसाब से नाला का निर्माण नही किया जा रहा है। कार्य में बरती जा रही अनियमितता का विरोध करने पर संवेदक के द्वारा पहले पैसों की लालच दी गई। जब वह नही माने तो तरह तरह का धमकी दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.