कन्नौज, नवम्बर 9 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। एडीएम ने नगर के ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर का निरीक्षण किया। यहां पर चल रहे निर्माण को देखा और उसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। रविवार को पनगवा ट्रस्ट के प्रभारी एडीएम देवेंद्र सिंह ने मंदिर पहुंच कर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इंजीनियर चेतन शर्मा से उन्होंने बनाए जा रहे कॉरिडोर के संबंध में जानकारी ली। इंजीनियर ने बताया कि अयोध्या के श्री राम मंदिर के तर्ज पर नगर के राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। मुख्य द्वारा से सीधे श्रद्धालु गर्भ ग्रह तक पहुंचेंगे। इसकी व्यवस्था की जा रही है। पूरे कॉरिडोर के परिसर को राजस्थान से मंगाए गए पत्थर से सजाया जा रहा है। एडीएम ने ट्रस्ट की दुकानों के बारे में पूछा। और निर्देश दिए कि मंदिर की दुकानों में किसी भी प्रकार का अ...