अल्मोड़ा, फरवरी 8 -- रानीखेत। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगर के रिहायशी क्षेत्रों में गुलदार की धमक से दहशत का माहौल बना हुआ है। नगर के नंदा देवी परिसर, गोविंद गार्डन, चौधरी गार्डन आदि स्थानों पर शाम होते ही गुलदार सक्रिय हो जाता है। इस बार गुलदार नंदा देवी मंदिर से सटे आबादी क्षेत्र में आंगन में चलहकदमी करता कैद हुआ है। सुदामापुरी में रात्रि में मोहल्ले के बीच गुलदार दिखाई दिया। शनिवार की सुबह गुलदार नंदा देवी क्षेत्र में विनोद कांडपाल के आंगन में चहलकदमी करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। नगर के जरूरी बाजार, सदर बाजार में भी कई बार गुलदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.