सहारनपुर, मार्च 23 -- देवबंद मंगलौर मार्ग पर आवासीय कॉलोनी के निकट शराब के ठेके हटाए जाने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। साथ ही अखिल भारतीय जनजागृति सेना ने भी डीएम को भेजे पत्र में मां बाला सुंदरी देवी शक्ति पीठ होने के चलते नगरपालिका सीमा के तीन किमी तक शराब या मादक वस्तुओं के बेचने पर प्रतिबंध के बाद भी चारो और शराब के ठेके खोले जाने पर आपत्ति जताई। शनिवार को सभासद अख्तर अंसानी के नेतृत्व में रहमान कॉलोनीवासी शमशाद, नफीस, जुल्फिकार और मुजम्मिल अहमद सहित अन्य कॉलोनीवासियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया। बताया कि कॉलोनी के निकट नया शराब के ठेका खोले जाने के चलते लोग परेशान है। पहले ही कॉलोनी के बाहर शराब का ठेका है जहां से शराबी शराब पीकर अक्सर कॉलोनी में घुस आते हैं और उत्पात मचाते रहे हैं। इतना ही नहीं निकट ही बस स्टैंड होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.