काशीपुर, जून 25 -- जसपुर। भारत जनहित सेवा संगठन के अध्यक्ष सोनू कादरी के नेतृत्व में लोगों ने नगर की समस्याओं को लेकर पालिका अध्यक्ष से मुलाकात की। पालिका अध्यक्ष ने समस्याओं का निस्तारण करने का भरोसा दिलाया। बुधवार को संगठन के लोगों ने पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट और अधिशासी अधिकारी शाहिद अली को मांग पत्र सौंपा। उनका कहना है कि पट्टी चौहान स्थित नाले का निर्माण करने, अबुल कलाम पार्क का सौंदर्यीकरण करने, नालों की सफाई करने, जल भराव से निजात दिलाने और हाउस टैक्स को कम करने की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। यहां सोनू कादरी, मो़ नासिर, फहीमउर्रहमान, शाकिब चौधरी, शावली, डॉ. दिलशाद, शहजाद मेंबर, शान ए इलाही, मो़ इक़बाल, जाहिर आलम, मो़ आदिल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.