चाईबासा, मई 4 -- चाईबासा। नगर कांग्रेस कमिटी चाईबासा की बैठक रविवार को कांग्रेस भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता मो.सलीम और संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया। बैठक में नगर कांग्रेस कमिटी, चाईबासा के पर्यवेक्षक राजेश शुक्ला की मौजूदगी में मंथन-संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कमिटी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए रणनीतियों तथा संविधान बचाव रैली पर चर्चा की गई। नगर कांग्रेस कमिटी के पुनर्गठन के तहत नए पदाधिकारीयों का चयन किया गया। जिसमें नगर कांग्रेस कमिटी ,चाईबासा के अध्यक्ष मो.सलीम , उपाध्यक्ष सुभाष राम तुरी , मो.एहसान , महासचिव प्रेम निषाद, डॉ.क्रांति प्रकाश ,ब...