गढ़वा, अप्रैल 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गुरुवार को सदर एसडीएम सह जेल अधीक्षक संजय कुमार ने नगर ऊंटारी स्थित उप कारा (सब जेल) का भ्रमण कर वहां अब तक उपलब्ध व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। इस उप कारा को आरंभ करने की दिशा में अभी तक क्या-क्या आवश्यकताएं या कमियां बची हैं उसका भी आकलन किया गया। एसडीओ ने जेलर व संबंधित कर्मियों के साथ यहां के सभी वार्डों, कक्षों, टावरों, कम्युनिटी सेंटर, पुस्तकालय, सामुदायिक किचन, वर्कशॉप आदि का निरीक्षण किया। जेल परिसर के अंदर के हिस्सों व चाहारदीवारी/ परिधियों में सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन को लेकर भी सर्वेक्षण और आकलन किया गया। जेल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के दूसरी ओर अवस्थित स्टाफ क्वार्टर्स में भी अभी जो काम बचा हुआ है उसका पर्यवेक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि नगर ऊंटारी स्थित यह उपकारा बनकर तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.