फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- फिरोजाबाद। सेवा से बाहर किए गए नलकूप ऑपरेटरों से नगर आयुक्त ने स्थाई कर्मचारी होने के प्रमाण तलब किए हैं। वहीं ऑपरेटर का कहना है कि वह अपने प्रमाण न्यायालय को पहले ही दे चुके हैं। नगर आयुक्त ने एक बार फिर अभिलेखों का अध्ययन करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। नलकूप ऑपरेटरों को लेकर मामला लगातार गहराता जा रहा है। शनिवार को एक बार फिर से नलकूप ऑपरेटरों के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे विशाल दीक्षित ने बताया कि नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने उनसे स्थाई कर्मचारी होने के प्रमाण मांगे हैं। उन्होंने नगर आयुक्त को बताया कि वह पहले ही अपने सभी सबूत न्यायालय को दे चुके हैं। नलकूप ऑपरेटरों के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि नगर आयुक्त ने अभिलेखों का अध्ययन करने के लिए एक सप्ताह का मांगा ...