लखनऊ, मई 2 -- जलभराव से बचाव हेतु सभी यंत्रों की कार्यक्षमता जांचने के निर्देश लखनऊ। प्रमुख संवाददाता वर्षा ऋतु से पहले नगर निगम ने शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने नगर के प्रमुख बाढ़ पम्प गृहों का निरीक्षण किया। उनके साथ अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, मुख्य अभियंता सिविल महेश वर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण की शुरुआत बटलर पैलेस पम्प स्टेशन से हुई, जहां नगर आयुक्त ने यंत्रों की दशा, मरम्मत एवं संचालन की स्थिति देखी । यहाँ कुल छह पम्प स्थापित हैं। बिजली से चलने वाले दो 90 एचपी के तथा दो 150 एचपी के हैं। साथ ही डीजल चालित 63 एचपी एवं 35 एचपी के पम्प भी लगे हैं। इसके उपरांत वजीरगंज और सरकटा पम्प गृहों का भी निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने सभी यंत्रों की सफाई, मरम्मत तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.