भागलपुर, दिसम्बर 31 -- भागलपुर। करोड़ों रुपये की लागत से कनकैथी स्थित डंपिंग ग्राउंड में बनने वाले मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का टेंडर निकाले जाने के बाद 30 दिसंबर को ही उसकी तकनीकी बिड खोलने की तिथि निर्धारित की गई थी। पर नगर आयुक्त के छुट्टी पर रहने से तकनीकी बिड खोलने की अवधि का विस्तार कर दिया गया है। स्वच्छता प्रभारी शशि भूषण सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त के लौटने के बाद ही एमआरएफ सेंटर की तकनीकी बिड खोली जाएगी। तभी पता चल सकेगा कितने संवेदकों ने इस टेंडर में दिलचस्पी दिखाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...