मुंगेर, जनवरी 10 -- मुंगेर, निज संवाददाता । बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर नगर निगम के नगर आयुक्त का तबादला किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार निवर्तमान नगर निगम की नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित का तबादला बेतिया नगर निगम के नगर आयुक्त पद पर किया गया है। वहीं मुंगेर नगर निगम का नया नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता को बनाया गया है। पार्थ गुप्ता 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। जो पूर्णियां में अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे। बता दें कि शिवाक्षी दीक्षित ने मई 2025 में मुंगेर नगर निगम की नगर आयुक्त के रूप में योगदान दिया था। पिछले सात माह के कार्यकाल में उनके नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में विकास की कई योजनाएं तैयार हुई। शहरी क्षेत्र की 126 ग्रुप की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करते हुए सभी नाली व गली को पीसीसी कराया गया। इनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.