सराईकेला, फरवरी 3 -- सरायकेला, सवांददाता । सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर पहले से लेकर आज चौथे दिन तक कुल 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है जबकि नामांकन एक भी नहीं हुआ है । नामांकन पत्र खरीदने में सबसे पहले सनत आचार्य थे तथा उनके बाद प्रदीप कुमार आचार्य ने खरीदा । क्रमवार नामांकन पत्र खरीदते हुए मनोज चौधरी, विष्णुदेव प्रसाद सिंह, राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव तथा सोमवार को जलेश कवि ने लिया । छह प्रत्याशियों के अलावे अब तक कोई भी चुनाव मैदान में अभी तक अपने नाम का ऐलान नहीं किया है । 4 फरवरी को नामांकन पत्र लेने और डालने की अंतिम तिथि है । 5 फरवरी को आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी तथा 6 फरवरी को नाम वापसी की तिथि है जबकि 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह दिया जाएगा । आज पांचवे दिन मंगलवार को राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव, मनोज चौधरी तथा ...