छपरा, मार्च 18 -- नगरा,एक संवाददाता। सूबे भर में नगरा अंचल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए सारण के अपर समाहर्ता ने नगरा अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार को सम्मानित किया । यह सम्मान अंचल कार्यालय की बेहतरीन कार्यशैली,पारदर्शिता और आम जनता को समय पर सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता के लिए दिया गया। नगरा अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में अंचल ने भूमि संबंधी मामलों के निपटारे,परिमार्जन,दाखिल खारिज सहित प्रभावी क्रियान्वयन और अन्य प्रशासनिक दक्षता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे नगरा अंचल की टीम की मेहनत और जनता के सहयोग का परिणाम है। हम आगे भी इसी तरह जनसेवा में तत्पर रहेंगे। स्थानीय निवासियों ने अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार को बधाई दी और उनकी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.