सहारनपुर, अक्टूबर 1 -- नगरायुक्त शिपू गिरि ने बुधवार को निगम अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजकों से विचार-विमर्श कर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। नगरायुक्त शिपू गिरि अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव, मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह व जेडएसओ राजीव चौधरी के साथ गंगोह रोड स्थित बड़ी नहर छठ पूजा घाट पहुंचे। उन्होंने नहर और आसपास की साफ-सफाई व रंगाई-पुताई कराने का निर्देश दिया और तैयारियों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने पर जोर दिया। इसके अलावा, नगरायुक्त ने महाड़ी स्थित स्वच्छ कुण्ड और बाबा लालदास बाड़ा घाट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल महासभा के पदाधिकारियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.