देवरिया, फरवरी 10 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगरवासियों की मांग के बाद सदर विधायक के एक ट्वीट पर महीनों से लगा गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर लगा बैरिकेडिंग हट गया। बैरिकेडिंग हटाने की जिद पर अड़े नगरवासियों के साथ एक दिन पहले एडिशनल एसपी ने बैठक भी की थी और कुछ दिनों के ट्रायल पर खुलवाने का आश्वासन दिया था। गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर पुलिस प्रशासन ने वाहनों के जाम से निजात पाने के लिए गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर महीनों से बैरिकेडिंग कर रखा था। जिसके चलते वाहनों को पश्चिम पेट्रोल पंप व पूरब में डाकबंगला के समीप के कट से वाहनों को टर्न लेकर लेन बदलना पड़ता था। जगह कम होने की वजह से आए दिन कट से मुड़ने पर हादसे होते रहते थे। वहीं बैरिकेडिंग की वजह से कस्बा दो हिस्सों में बंट गया था। कारोबारियों की माने तो इससे कारोबार भी प्रभावित ह...