बागपत, अप्रैल 24 -- नगरपालिका ने बुधवार को कस्बे के औरंगाबाद मौहल्ले में गली में बने अवैध सैप्टिक टेंक को हटा दिया। इस दौरान विरोध का सामना भी करना पडा, लेकिन पालिका प्रशासन की सख्ती के आगे किसी की नही चली। कस्बे के औरंगाबाद मौहल्ले में गली के बीच में वर्षो से एक सैप्टिक टेंक बना हुआ था। इसे लेकर विवाद चला आ रहा था। मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की गई थी। बुधवार को नगरपालिका प्रशासन ने शिकायत का निस्तारण करते हुए अवैध सैप्टिक टेंक को तोड दिया। उसे मिटटी से पाट दिया। इस दौरान मौहल्ले के कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पालिका प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक ना चली। ईओ हरिलाल पटेल ने बताया कि सार्वजनिक मार्ग पर बने सेप्टिक टेंक की शिकायत मिली थी। जांच में सैप्टिक टेंक अवैध पाया गया। जिसको तोडकर मिटटी से पाटकर मामले का निस्तारण कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.