गढ़वा, फरवरी 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में गढ़वा जिला अंतर्गत तीनों नगर निकाय गढ़वा नगर परिषद (वर्ग-ख), श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत और मझिआंव नगर पंचायत में नगरपालिका (आम) निर्वाचन संपन्न कराया जाना है। अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए मतदान 23 फरवरी को निर्धारित है। निर्वाचन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग और स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड के आदेश के आलोक में उक्त सभी नगर निकाय क्षेत्रों में स्थापित सभी मतदान केंद्रों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। मतदान केंद्र परिसर में सिगरेट, बीड़ी, खैनी, गुटखा, पान मसाला, जर्दा सहित किसी भी प्रकार के तंबाकू पदार्थों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिला निर्वाचन पदाधिक...