रांची, फरवरी 5 -- रांची, संवाददाता। नगरपालिका निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र के लिए सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। रांची नगर निगम क्षेत्र के लिए संदीप कुमार दोराईबुरु को सामान्य प्रेक्षक तथा ध्रुव कुमार को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र के लिए सत्यवीर रजक को सामान्य प्रेक्षक और अजय कुमार कच्छप को व्यय प्रेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी प्रेक्षक रांची स्थित राजकीय अतिथिशाला, सर्कुलर रोड में आवासन-सह-कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे तथा प्रतिदिन अपराह्न 3:30 से 4:30 बजे तक आमजनों एवं प्रत्याशियों से मुलाकात करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...