कन्नौज, दिसम्बर 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगरपालिका के तृतीय स्थापना उत्सव की तैयारियां एक बार फिर से तेजी से शुरू हो गई हैं। इस बार उत्सव की 26 से 29 दिसंबर की तिथियां प्रस्तावित हैं। आयोजन की तैयारियों और उसकी रूपरेखा को लेकर 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से पालिका में बैठक आयोजित की गई। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नगरपालिका के तृतीय स्थापना उत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, हालांकि गत वर्षों में यह आयोजन 20-21 व 22 नवंबर को आयोजित किया गया था, लेकिन इस वर्ष नगरपालिका परिसर निर्माण कार्य होने के कारण समय में परिवर्तन किया गया है। इस वर्ष यह आयोजन 26, 27, 28 व 29 दिसंबर को प्रस्तावित हैं। इस बार कड़ाके की ठंड होगी। इसलिए सभी कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं दिन में आयोजित की जाएंगी। संभावता इस दौरान कई शिक्षण संस्थान...