दुमका, फरवरी 22 -- दुमका। नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत दिनांक 23 फरवरी को नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर आज इंडोर स्टेडियम, दुमका में निर्मित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों से वार्ता कर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित मतदान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्रियों का वितरण सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है तथा संबंधित पदाधिकारियों द्वारा...