रांची, फरवरी 7 -- खूंटी, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन से जुड़े सभी कोषांगों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान नगरपालिका निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि-व्यवस्था-सह-आचार संहिता कोषांग, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, सूचना तकनीकी कोषांग तथा नियंत्रण कक्ष के कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी कोषांगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.