लातेहार, फरवरी 17 -- लातेहार,संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित विभिन्न गतिविधियों एवं तैयारियों की समीक्षा हेतु मंगलवार को डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा के क्रम में मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधा की स्थिति, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्मिक प्रतिनियोजन, सामग्री वितरण, वाहन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएँ तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.