देवघर, फरवरी 23 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि देवघर नगर निगम (वर्ग ख) के लिए प्रा.निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) की संख्या 36 है, जिसमें कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 172 है और कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 79 हजार 278 है। जिसमें से महिला मतदाताओं की संख्या 86558, पुरुष मतदाताओं की संख्या 92712 एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 8 है। इसके अलावे मतदान दलों में पीठासीन पदाधिकारी 172, मतदान दल 1 के लिए 172, मतदान दल 2 के लिए 172, मतदान दल 3 के लिए 172 एवं मतदान दल 4 के लिए 172 है। ऐसे में कुल 860 व रिजर्व में 43 पार्टी है। इसके साथ ही कुल सेक्टर दंडाधिकारियों की संख्या 20 है। कुल संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या संवेदनशील 166 व अतिसंवेदनशील 6 है। इसके अलावे मधुपुर नगर प...