भागलपुर, अक्टूबर 27 -- प्रखंड के नगरपारा मंडल टोला में शनिवार की देर शाम तेज हथियार से हमला कर विवेकानंद सिंह उर्फ विक्की सिंह की हत्या के मामले में मृतक के पुत्र गोलू कुमार के बयान के आधार पर भवानीपुर थाना में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों बंटी मंडल, लूखो मंडल, निक्कू मंडल और पंकज मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि पैसा मांगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। दूसरे पक्ष से भी तीन-चार लोग घायल हुए थे। वर्ष 2019 में 70 हजार रुपये विक्की सिंह ने भोथड़ी मंडल को दिए थे। इसी की मांग करने के लिए शनिवार की शाम विक्की सिंह भोथड़ी मंडल के पास गए थे। पैसा मांगने पर उन्होंने कहा कि अभी वे पैसे नहीं दे पाएंगे, जि...