मेरठ, जनवरी 21 -- सद्भावना जागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को लावड़ नगर पंचायत में जरूरतमंद लोगों को कपड़े वितरित करने के दौरान महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन कर दिया। सूचना पर वहां पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान ने महिलाओं को शांत कराते हुए कंबल और लड्डू वितरित किए। भीड़ बढ़ने पर विधायक चले गए। महिलाओं ने मुंह देखकर कंबल वितरित करने का आरोप लगाया। नगर पंचायत अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार सुबह कर्मचारियों ने सद्भावना जागृति फाउंडेशन की ओर से पुराने कपड़े वितरित करने की सूचना का ऐलान किया। तमाम महिलाएं नगरपंचायत पहुंची। इस दौरान कंबल मिलने की सूचना फैल गई और नगर पंचायत में महिलाओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। फाउंडेशन की ओर से कपड़े वितरित करने का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया। पुराने कपड़े देख म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.