बागेश्वर, सितम्बर 27 -- थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी की कपकोट थाने में दोबारा नियुक्ति को लेकर लोगों में आक्रोश है। व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन सहित कई ग्राम प्रधानों ने उनका विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने शीघ्र उन्हें वापस भेजने की मांग की है। शनिवार को व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष तारा कपकोटी ने कहा कि थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के पिछले कार्यकाल में व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ। उनसे दुर्व्यहार किया गया। लिखित तथा मौखिक शिकायत के बाद वह यहां से भेजे गए। व्यापारी वर्ग उनके कार्यकाल से परेशान रहेगा। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विवेक कोरंगा ने कहा कि टैक्सी चालकों तथा मालिकों सभी ने उत्पीड़न, गलत चलानी कार्रवाई तथा बेवजह गाड़ी सीज करने की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.