मऊ, मई 28 -- मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगदोपुर गांव स्थित मौजा चांद पट्टी में अराजकतत्वों ने सोमवार देर रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की स्थापित प्रतिमा को तोड़कर नीचे गिरा दिया। मंगलवार सुबह आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। प्रदर्शन और नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगदोपुर गांव स्थित मौजा चांद पट्टी में सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो गांव के सिवान में चबूतरे पर लगी आंबेडकर प्रतिमा उन्हें नजर नहीं आई। मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रतिमा जमीन पर गिरी हुई है और उसका एक हाथ और एक पैर टूटा हुआ है। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.