चंदौली, जून 21 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शाहकुटी मोहल्ले में आटो चालक के घर को बीते गुरुवार की देर रात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने ढाई लाख की ज्वेलरी और आठ हजार नगद चुरा लिया। घर में आवाज होने पर परिजन चोरों को दौड़ लिये, लेकिन चोर भाग निकले। वही समीप के सीसीटीवी कैमरा में भाग रहे चोर कैद हो गये। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर अगली कार्रवाई में जुटी है। शहर के शाहकुटी का रहने वाला राजेन्द्र प्रसाद आटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। बीते गुरुवार की देर रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो रहे थे। इसी दौरान चोर मेन दरवाजा से अंदर घुसकर लगभग ढाई लाख की ज्वेलरी अ ौर आठ हजार नगद चुरा लिये। इसी दौरान घर में आवाज होने पर महिलाए जाग गई। महिलाओं के शोर मचाने पर चोर भाग निकले। जबकि महिलाए काफी दूर तक पीछा की, लेकिन सफलता नह...