फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- नवाबगंज, संवाददाता। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर नगदी के साथ सोने चांदी के जेवरात ले गये। घटना को देखते हुये पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल की। घटना से आस पास के लोग भी परेशान हैं। सिकंदरपुर नगला विनायक गांव निवासी धीरेद्र सिंह अपने परिजनों के साथ घर में सोने हुये थे। रात में मौका पाकर चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आये। बड़े आराम से चोरों ने घर के कमरे में घुसकर बक्सा निकाल लिया जिसे चोर अपने साथ ले गये। सुबह को परिजन जागे तो उन्हें चोरी का पता चला। इस पर आस पास के लोगों को भी जानकारी दी गयी। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गये। गृह स्वामी ने बताया कि चोर घर से दो जोड़ी पायल, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का पैंडल, एक बाली व दस हजार की नगदी ले गये हैं। चोर अपने साथ बक्सा भी ले गये हैं। गृह स्वामी ने घटना की रिप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.