रांची, अप्रैल 9 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के सैंबो स्थित ग्रुप केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) परिसर में बुधवार को शौर्य दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीरता पदक सम्मान समारोह के साथ-साथ शहीद कार्मिकों की वीर नारियों के सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ। समारोह का नेतृत्व ग्रुप केंद्र रांची के उप महानिरीक्षक डीएन लाल ने किया। मुख्य अतिथि, सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह ने ग्रुप केंद्र परिसर में नव निर्मित शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने विशेष सैनिक सम्मेलन के माध्यम से जवानों को संबोधित किया और शौर्य दिवस के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नौ अप्रैल 1965 को पश्चिमी पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गुजरात के रण ऑफ...