रांची, जुलाई 22 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के हलहू गांव में स्थित शिव मंदिर की आठवीं वर्षगांठ मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। मौके पर कलशयात्रा सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए गए। कलशयात्रा और भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ मंदिर परिसर से चार किमी दूर स्वर्णरेखा नदी की उद्गम स्थली रानीचुआं पहुंची। रानीचुआं से कलश यात्रा में शामिल महिलाएं जल लेकर मंदिर पहुंची और जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मौके पर भगवान का रुद्राभिषेक सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए गए। पंडित अभिषेक मिश्र ने सभी अनुष्ठान संपन्न कराए। वहीं मुख्य यजमान विक्रम सिंह, विजय उरांव, बिगू पाहन सपत्नीक शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में भंडारा का आयोजन किया गया जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.