रांची, मार्च 8 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को विभिन्न महिला संगठनों द्वारा जिला परिषद सदस्य पूनम देवी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। नगड़ी प्रखंड कार्यालय परिसर से रैली नगड़ी के नारो बाजार पहुंची। वहां बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद रैली नगड़ी जिला परिषद भवन पहुंची, जहां समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पंचायती राज निदेशक निशा उरांव और जिला परिषद सदस्य पूनम देवी ने संयुक्त रूप से महिला क्लब भवन का उद्घाटन किया। समारोह में निशा उरांव ने कहा कि आज महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं। वहीं जिला परिषद सदस्य पूनम देवी ने कहा कि महिलाएं संगठित होकर आत्मनिर्भर हो रही हैं। मौके पर महिला शोषण, दहेज प्रथा और डायन प्रथा आदि को लेकर महिलाओं द्वारा नुक्कड़ ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.