रांची, जून 9 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के नारो बाजारटांड़ में भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया। नारो के महतो और पाहन की अगुवाई में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। नारो बाजारटांड़ में बिरसा शहादत मेला लगाया गया जहां नगड़ी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मौके पर जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, बजरंग महतो, प्रभात तिर्की, बांदे उरांव, उषा लकड़ा, सुमन टोप्पो, रोहित कुमार, चंद्रमणि महतो, राहुल टोप्पो, सुदर्शन कच्छप आदि ग्रामीण मौजूद थे। वहीं नगड़ी प्रखंड के दलादली पुराना बाजारटाड़ में जनजाति सुरक्षा मंच नगड़ी प्रखंड द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के 125वें शहादत दिवस पर सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जनजाति सुरक्षा मंच के हिन्दुवा उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.