रांची, मार्च 13 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर गुरुवार को नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय के नेतृत्व में थाने के पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने बाइक से क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पर्व में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले और अफवाह फैलानेवाले लोगों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। विधि व्यवस्था भंग करने का प्रयास करनेवालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.