रांची, जुलाई 17 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना परिसर में गुरुवार को नगड़ी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं और नगड़ी थाना के पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगड़ी थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों से क्षेत्र के आम लोगों और जनप्रतिनिधियों से मधुर और सौम्य व्यवहार करने की मांग की। थाना में अपनी समस्याओं को लेकर आए आम लोगों से पुलिस पदाधिकारी वर्दी का धौंस नहीं दिखाएं। वहीं नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लोगों से हमेशा अच्छा बर्ताव ही किया जाता है आगे इसमें और सुधार करने के निर्देश यहां पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को देंगे। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शशिभूषण भगत, मंडल अध्यक्ष जयकिशन महतो, केदार महतो, चूड़ामणि महतो, राकेश केशरी, दीपक केशरी सहित अन्य का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.