रांची, फरवरी 19 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि।नगड़ी में शुक्रवार को सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस में पथराव के बाद हुए बवाल के तीन दिन बाद सोमवार को क्षेत्र में शांति रही। क्षेत्र की स्थिति शांतिपूर्ण होते देख सुबह 10 बजे के बाद धारा 144 हटाई गई। उसके बाद दुकानें आम दिनों की तरह खुल गई। दोपहर 12 बजे क्षेत्र में अमन-चैन की बहाली को लेकर नगड़ी थाना से लेकर नगड़ी मेन रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय तक शांति मार्च निकाला गया। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और दोनों समुदायों के लोग शामिल हुए। सद्भावना मार्च में शामिल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से शांति और अमन चैन बनाए रखने की अपील की। मौके पर क्षेत्र के डीएसपी अरविंद कुमार, नगड़ी थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी अमनारूल हक सहित शांति समिति के लाल प्रेमप्रकाश नाथ शाहदेव,...