रांची, मार्च 8 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी मेन रोड में बैंक ऑफ इंडिया के पास स्थित हरिओम टेलीकॉम एंड इलेक्ट्रॉनिक मोबाइल दुकान में शुक्रवार की रात चोरी हो गई। चोर ताला तोड़कर दुकान में रखा नया और पुराना मोबाइल उठा ले गए। दुकान मालिक नगड़ी निवासी जोसित कुमार केशरी ने बताया कि दुकान में कुछ नया और रिपेयरिंग के लिए आया हुआ पुराना मोबाइल रखा था जिसे चोर अपने साथ ले गए। जिसकी कीमत लगभग 60-70 हजार रुपये थी। शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने दुकान का ताला टूटने की सूचना दी। पीड़ित ने नगड़ी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.