रांची, जून 22 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी स्थित केन्द्रीय तसर अनुसंधान संस्थान में रविवार को तसर रेशम उद्योग के समग्र विकास के उद्देश्य से केन्द्रीय संयुक्त समन्वय समिति की बैठक केन्द्रीय रेशम बोर्ड के सदस्य सचिव पी शिवकुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पी शिवकुमार ने तसर रेशम उद्योग की वर्तमान स्थिति, संभावनाओं और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राज्य के रेशम विभागों के अधिकारियों और संस्थान के वैज्ञानिकों से संवाद कर उद्योग के बहुआयामी विकास हेतु समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। ट्रॉपिकल तसर के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों में उत्पादित ओक तसर के विकास पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में सदस्य सचिव ने आश्वस्त किया कि तसर उद्योग के सशक्तिकरण हेतु केंद्रीय रेशम बोर्ड किसानों और राज्य सरकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.