रांची, फरवरी 5 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड में मैट्रिक (दसवीं) बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई है। प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के कुल 885 विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 881 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 04 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के पहले दिन बुधवार को हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को अवकाश रहा, वहीं शनिवार को सोशल साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रखंड में कुल दो विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय नगड़ी और संत इग्निगो हाई स्कूल सपारोम शामिल हैं। दोनों केंद्रों पर कड़ी निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच परीक्षा ली जा रही है, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.