रांची, अक्टूबर 12 -- रांची, संवाददाता। आदिवासी सहयोग समिति भारत ट्रस्ट की ओर से नगड़ी सपारोम में रविवार को दिव्यांग बच्चों और जरूरतमंदों के बीच जरूरी सामग्री बांटी गई। समिति ने कई बच्चों को व्हीलचेयर, कॉपी-किताब और खाद्य सामग्री बांटी। दिव्यांग बच्चों व परिजनों को स्वास्थ्य, शिक्षा और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी गई। मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन की कमला लकड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। मौके पर सोमरा उरांव, बिशु भगत, बलराम उरांव, झिरगो उरांव, बंधन देवी, जलिया टिग्गा, ताजो मिंज, आशा मुनिका तिर्की, कुलदीप तिर्की व अन्य उपस्थि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.