रांची, फरवरी 7 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के पिस्का में रांची-गुमला एनएच-43 पर बन रहे ओवरब्रिज के काम को शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने बंद करा दिया। ओवरब्रिज के दोनों ओर रहनेवाले दर्जनों परिवारों ने निर्माण रोककर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिस्का रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम सरकारी नियमों को ताक पर रखकर कराया जा रहा है। निर्माण के एक वर्ष बाद भी काम आधा भी पूरा नहीं हुआ है। काम की धीमी गति से आसपास के लोगों का जीवन दूभर हो गया है। कंपनी द्वारा सड़क के दोनों ओर बनाए गए अप्रोच रोड के घटिया निर्माण और वहां से उड़ने वाली धूल से वाहन चालकों के साथ स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। खेती और स्वास्थ्य पर बुरा असर बड़े वाहनों के चलने से उड़नेवाली धूल अब आसपास के खेतों तक पहुंच रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.