रांची, अप्रैल 13 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के साहेर गांव में चार अज्ञात अपराधियों ने युवा किसान 32 वर्षीय राजकुमार महतो को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार की सुबह छह बजे की है जब किसान अपने घर से एक किमी दूर खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान दो बाइक से चार अपराधी पहुंचे और उसके पेट के ऊपर एक गोली मारकर फरार हो गए। अपराधियों ने उस पर दो गोली चलाई जिसमें एक गोली किसान को लगी। हड़बड़ी में अपराधी अपनी एक पल्सर बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलते ही नगड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किसान को इलाज के लिए रिम्स ले गई, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस को दिए बयान में किसान राजकुमार महतो ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था तभी दो बाइक से चार लोग पहुंचे जिनमें दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.