रांची, फरवरी 22 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का 17वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रखंड निर्माण मंच के पदाधिकारियों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में गरीब और असहाय महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया। समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड निर्माण मंच के पदाधिकारी शहीद अहमद ने की, जबकि संचालन समाजसेवी अब्दुल कद्दूस ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख मदुवा कच्छप ने कहा कि हम सभी को मिलकर नगड़ी को एक आदर्श प्रखंड बनाना है। समाजसेवी सह जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि बजरंग महतो ने कहा कि प्रखंड कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत है तभी अलग प्रखंड निर्माण का वास्तविक लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। उन्होंने बिचौलिए के प्रभाव पर रोक लगाने की जरूरत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.