रांची, अगस्त 26 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में पेसा कानून पर चल रहे दो दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा की गई थी। इसमें अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा के अधिकार और जिम्मेदारियों के संबंध में प्रखंड की सभी 13 पंचायत के ग्राम प्रधानों को विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर मास्टर ट्रेनर जहाना परवीन और आशीष मिर्धा ने बताया कि पेसा में ग्राम प्रधान महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार ने पांचवीं सूची में शामिल स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था को मज़बूत बनाने और पंचायत को विकास की दिशा में बढ़ाने के उद्देश्य से पेसा अधिनियम बनाया गया है। यह ग्राम प्रधान के माध्यम से गांव की दशा और दिशा बदलने का सशक्त कानून है। उन्होंने ग्राम प्रधानों को एक मानचित्र के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.