रांची, मार्च 27 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली टीओपी अंतर्गत लालगुटवा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने जमकर तोड़फोड़ की। अपराधियों ने विद्यालय के 18 कमरों का ताला तोड़ दिया। वहीं स्कूल के स्मार्ट क्लास का प्रोजेक्टर सहित 11 कंप्यूटर और विद्यालय में लगे 10 सीसीटीवी तोड़कर बर्बाद कर दिया। स्कूल में की गई वायरिंग को भी कई जगहों पर नोच डाला। स्कूल में लगे पंखों को टेढ़ा कर दिया और प्रधानाध्यापक कक्ष में रखी दो अलमारी को तोड़कर वहां रखे सभी कागजातों को इधर-उधर फेंक दिया। अपराधियों की इस करतूत से लाखों रुपये के नुकसान अनुमान लगाया जा रहा है। गुरुवार की सुबह आठ बजे जब स्कूल की रसोइया दमयंती देवी विद्यालय पहुंची तो विद्यालय के कमरों का ताला टूटा देखकर हेडमास्टर अनिल कुमार राय को घटना की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.