रांची, अक्टूबर 10 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के टिकराटोली स्थित मदर डेयरी प्लांट के गेट पर वहां कार्यरत मजदूर और कर्मी अपनी आठ सूत्रीय मांगों के लिए अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। धरना-प्रदर्शन मदर डेयरी इंडस्ट्रीयल मजदूर संघ के बैनर तले किया गया। घटना शुक्रवार की सुबह पांच बजे की है। प्रदर्शन का नेतृत्व मजदूर संघ के अध्यक्ष बिगना उरांव कर रहे थे। इस दौरान नगड़ी प्रखंड झामुमो अध्यक्ष विनोद तिर्की भी मजदूरों की मांगों का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मदर डेयरी प्लांट में स्थानीय मजदूर और किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया। चार घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद मदर डेयरी के अधिकारी अमित कुमार, ठेकेदार आशुतोष से मजदूरों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला और उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया। मजदूर संघ के ...