रांची, फरवरी 7 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। आदित्य प्रकाश जालान सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना। विद्यालय में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया था जिसे कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक देखा। इस दौरान छात्रों ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी वक्तव्य को सुना और आत्मसात किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवन में चुनौतियों और प्रतिस्पर्धा के बिना जीवन उबाऊ हो जाता है। उन्होंने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पर जोर दिया और समय की कीमत समझाते हुए छात्रों को समय का सदुपयोग करने की सलाह दी। साथ ही छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने के उपाय बताए। विद्यालय परिसर में कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान छ...